अब गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तान, भारत से लगाई सिंधु जल समझौता को बहाल करने की गुहार

पाकिस्तान ने कहा कि हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता न्यायालय का हालिया फैसला दिखाता है कि समझौता अब भी वैध और क्रियाशील है। वहीं, भारत ने शुक्रवार को इस फैसले को दृढ़ता से खारिज करते हुए कहा था कि उसने पाकिस्तान के साथ विवाद समाधान के तथाकथित ढांचे को कभी मान्यता नहीं दी है।

Indus Water Treaty: पहलगाम हमले के बाद भारत के सख्त फैसलों की आंच झेल रहा पाकिस्तान अब घुटनों पर आ गया है। सिंधु जल समझौता स्थगित करने के फैसले को लेकर भारत से युद्ध करने और खून की नदियां बहाने की धमकी देने वाला पाकिस्तान अब भारत से बातचीत की गुहार लगा रहा है। पाकिस्तान ने सोमवार को भारत से सिंधु जल संधि को बहाल करने का आग्रह किया जिसे नई दिल्ली ने पहलगाम आतंकवादी हमले के एक दिन बाद स्थगित करने की घोषणा कर दी थी।

IND PAK

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की भारत से गुहार

पाकिस्तान ने दिया स्थायी मध्यस्थता अदालत के फैसले का हवाला

पाकिस्तान ने कहा कि हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता न्यायालय का हालिया फैसला दिखाता है कि समझौता अब भी वैध और क्रियाशील है। सिंधु जल संधि के प्रावधानों के तहत दो पनबिजली परियोजनाओं की डिजाइन के कुछ पहलुओं पर पाकिस्तान द्वारा आपत्ति उठाए जाने के बाद स्थायी मध्यस्थता न्यायालय में कार्यवाही चली जिसे भारत ने कभी मान्यता नहीं दी। भारत ने शुक्रवार को इस फैसले को दृढ़ता से खारिज करते हुए कहा कि उसने पाकिस्तान के साथ विवाद समाधान के तथाकथित ढांचे को कभी मान्यता नहीं दी है।

End of Feed