पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक का असल सच, 9 डिब्बों में 400 यात्री; आतंकियों के चंगुल से बचाए गए 190 बंधक; 30 आतंकी ढेर

Pakistan Train Attack: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों अपहृत की गई रेलगाड़ी के 190 यात्रियों को बचाते हुए 30 आतंकवादियों को मार गिराया। बीएलए ने एक बयान में चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान की सेना कोई अभियान चलाती है, तो ''सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।'' इस समूह पर पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका में प्रतिबंध है।

Pakistan Train Attack: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों अपहृत की गई रेलगाड़ी के 190 यात्रियों को बचाते हुए 30 आतंकवादियों को मार गिराया। बलूच आतंकवादियों ने मंगलवार को एक सुरंग में हमला कर इस रेलगाड़ी पर कब्जा कर लिया था।

Pakistan Train Attack

पाकिस्तान ट्रेन हाइजैक

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि 9 डिब्बों में लगभग 400 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी आतंकवादियों ने विस्फोटकों का इस्तेमाल कर ट्रेन को बेपटरी कर दिया और उस पर कब्जा कर लिया। 'बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी' (BLA) ने मंगलवार को इस हमले की जिम्मेदारी ली।

End of Feed