दुनिया

अमेरिका में थम नहीं रही गोलीबारी की घटनाएं, शिकागो एयरपोर्ट के बाहर एक व्यक्ति को लगी गोली

US Firing: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन अलग-अलग स्थानों से गोलीबारी की खबरें सामने आती रहती हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह शिकागो ओ'हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर कई लोगों के बीच झगड़े के बाद एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। शिकागो पुलिस विभाग ने बताया कि 25 वर्षीय व्यक्ति को दो गोलियां लगी हैं।

Image

शिकागो एयरपोर्ट

Photo : AP

US Firing: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन अलग-अलग स्थानों से गोलीबारी की खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला शिकागो एयरपोर्ट का बताया जा रहा है, जहां पर कुछ लोगों के बीच हुए झगड़ के बाद एक व्यक्ति को गोली मार दी गई।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह शिकागो ओ'हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर कई लोगों के बीच झगड़े के बाद एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। शिकागो पुलिस विभाग ने बताया कि 25 वर्षीय व्यक्ति को दो गोलियां लगी हैं जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस मामले की कर रही जांच

पुलिस ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति से मामले की पूछताछ की जा रही है। बकौल पुलिस, गोलीबारी टर्मिनल 2 के बाहर सड़क पर हुई। स्थानीय टेलीविजन रिपोर्टों में बैगेज क्लेम क्षेत्र के पास टूटी हुई खिड़की दिखाई गईं। टर्मिनल 2 का उपयोग करने वाली एयरलाइनों में जेटब्लू, एयर कनाडा और अलास्का एयरलाइंस शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article