दुनिया

Pakistan Train Attack: 'आतंकियों को भेजा गया जहन्नुम...'; शहबाज शरीफ बोले- सदमे में है पाकिस्तान

Pakistan Train Attack: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में ट्रेन हाईजैक मामले को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बयान सामने आया। उन्होंने शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस नृशंस कृत्य से सदमे में है।

Image

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

Photo : AP

Pakistan Train Attack: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में ट्रेन हाईजैक मामले को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बयान सामने आया। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री सरफराज बुगती (Sarfraz Bugti) से बात की जिन्होंने शहबाज शरीफ को ट्रेन हाईजैक मामले का हालिया अपडेट दिया। इस दौरान शहबाज शरीफ ने शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।

आतंकियों को भेजा गया जहन्नुम

उन्होंने जाफर एक्सप्रेस हमले में जानमाल के नुकसान की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरा देश इस नृशंस कृत्य से सदमे में है और निर्दोष लोगों की मौत से दुखी है। इस तरह की कायरतापूर्ण हरकतें पाकिस्तान के शांति संकल्प को हिला नहीं पाएंगी। शहबाज शरीफ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मैं शहीदों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। अल्लाह उन्हें जन्नत में सर्वोच्च स्थान दें और घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। दर्जनों आतंकवादियों को जहन्नुम भेजा जा चुका है।''

कितने सैनिकों की हुई मौत?

आतंकवादियों ने एक ट्रेन पर कब्जा कर बंधक बनाए गए 21 यात्रियों और अर्धसैनिक बलों के चार जवानों की हत्या कर दी। सेना के एक जनरल ने बुधवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल पर मौजूद सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया। लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने कहा कि सशस्त्रबलों ने सभी आतंकवादियों को मार गिराया और सभी यात्रियों को सुरक्षित छुड़ाकर आज (बुधवार) शाम को अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि 9 डिब्बों में लगभग 400 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी आतंकवादियों ने विस्फोटकों का इस्तेमाल कर ट्रेन को बेपटरी कर दिया और उस पर कब्जा कर लिया। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने मंगलवार को इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article