हूतियों के हमले झेल रहे सऊदी अरब का पाकिस्तान साथ देगा या नहीं? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर की कोरी बयानबाजी

जियो न्यूज से बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान का रुख साफ करते हुए कहा। अगर स्थिति बिगड़ती है, तो हम व्यावहारिक और कूटनीतिक दोनों तरह से सऊदी अरब के साथ खड़े होंगे।

Asif Khawaja: सऊदी अरब पर हूतियों का हमला लगातार जारी है और उसने भारी नुकसान पहुंचाया है। इन हमलों के आगे सऊदी अरब बेबस दिख रहा है और मक्का सैन्य पैक्ट के बावजूद पाकिस्तान-तुर्की की ओर से उसे कोई सैन्य मदद नहीं मिल रही है। ऐसे में पाकिस्तान ने एक बार फिर सऊदी अरब को कोरा आश्वासन ही दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्पष्ट किया है कि अगर यमन के हूती विद्रोहियों के साथ संघर्ष बढ़ता है, तो पाकिस्तान सऊदी अरब के साथ व्यावहारिक और कूटनीतिक दोनों स्तरों पर मजबूती से खड़ा रहेगा।

khwaja asif

क्या सऊदी अरब का साथ देगा पाकिस्तान, आसिफ ख्वाजा ने क्या कहा?

रक्षा मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हूती विद्रोहियों पर पवित्र शहर मक्का को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे मुस्लिम जगत में व्यापक आक्रोश देखने को मिल रहा है और क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है।

End of Feed