दुनिया

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 8 जवानों की मौत; 2 घायल

Pakistan Terror Attack: आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबिलाई जिले कुर्रम में वाहन पर घात लगाकर हमला किया। सूत्रों के अनुसार, हमले में आठ कानून प्रवर्तन अधिकारी मारे गए तथा दो घायल हो गए।

Image

पाकिस्तान में आतंकी हमला

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में आतंकी हमला
  • सेना के 8 जवान मारे गए
  • जमात-उल अहरार ने हमले की जिम्मेदारी ली

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। पाकिस्तान में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। जिसमें 8 जवानों की मौत हो गई है और 2 घायल हो गए हैं। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों ने हमला किया है।

घात लगाकर हमला

रविवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों के वाहन पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम आठ पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए और दो घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबिलाई जिले कुर्रम में वाहन पर घात लगाकर हमला किया। सूत्रों के अनुसार, हमले में आठ कानून प्रवर्तन अधिकारी मारे गए तथा दो घायल हो गए।

किसने किया हमला

प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से अलग हुए आतंकवादी समूह जमात-उल अहरार ने हमले की जिम्मेदारी ली है। सेना के मीडिया प्रकोष्ठ ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, यह आमतौर पर ऐसे हमलों पर बयान जारी करता है। यह हमला प्रांत में हुई गोलीबारी में एक अधिकारी समेत छह सैनिकों और कई आतंकवादियों के मारे जाने के एक दिन बाद हुआ है। इस हमले की जिम्मेदारी टीटीपी ने ली थी।

अफगानिस्तान तालिबान पर भी आरोप

प्रतिबंधित आतंकवादी समूह की स्थापना 2007 में कई आतंकवादी संगठनों के एक मुख्य संगठन के रूप में की गई थी। पाकिस्तान की सरकार ने बार-बार टीटीपी पर अफगानिस्तान स्थित पनाहगाहों से अपनी गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाया है, हालांकि अफगान तालिबान ने इस दावे का खंडन किया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article