पाकिस्तान: राजधानी इस्लामाबाद में सुसाइड बम ब्लास्ट, कोर्ट के बाहर खड़ी कार बनी आग का गोला, 12 की मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सुसाइड बम धमाका हुआ है। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। यह विस्फोट इस्लामाबाद अदालत परिसर में खड़े एक वाहन में लगे गैस सिलेंडर के कारण होने का संदेह है। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हो सकी है।

Islamabad Suicide Bomb Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बम ब्लास्ट हुआ है। G-11 क्षेत्र में जिला व सत्र न्यायालय भवन के बाहर विस्फोट ने आस पास के इलाके को हिलाकर रख दिया। इस विस्फोट में अब तक 12 लोग मारे गए हैं। दो दर्जन के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, विस्फोट एक कार में हुआ, जहां देखते ही देखते आग ने तेजी से पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

PAK (5)

राजधानी इस्लामाबाद में सुसाइड बम ब्लास्ट (Pak Media)

इस्लामाबाद के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने डॉन अखबार को मृतकों की संख्या की पुष्टि की। वहीं, ARY न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को इस्लामाबाद कचहरी के निकट हुए आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए और 21 घायल हो गए।

End of Feed