लाइलाज बीमारी से ग्रसित बदहाल पाकिस्तान में फिर शुरू हुआ यह अभियान; जानें कैसे खत्म होगा प्रसार

Pakistan Polio Campaign: पाकिस्तान में लाइलाज बीमारी के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए एक बार फिर से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई है। हाल ही में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री आवास में आयोजित एक समारोह के दौरान तीसरे अभियान की घोषणा की थी। बता दें कि यह अभियान तीन नवंबर तक चलाया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में तेजी से बढ़े मामले।
  • पोलियो के 41 मामले आए सामने।
  • 3 नवंबर तक चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान।

Pakistan Polio Campaign: पाकिस्तान के 16 जिलों में पोलिया के विषाणु का पता चलने के बाद सरकार ने देशभर में सोमवार को अपना तीसरा टीकाकरण अभियान शुरू किया, ताकि देश के 4.5 करोड़ बच्चों को पोलियो की गिरफ्त में आने से बचाया जा सके।

Pakistan Polio Campaign

पोलियो अभियान

अखबार ‘डॉन’ में प्रकाशित खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले सप्ताह विश्व पोलियो दिवस पर प्रधानमंत्री आवास में आयोजित एक समारोह के दौरान तीसरे अभियान की घोषणा की थी। उन्होंने वहां बच्चों को पोलियो की खुराक भी पिलाई।

End of Feed