दुनिया

इजराइल के साथ जंग में अबतक मारे जा चुके हैं 43 हजार से अधिक फलस्तीनी, 101110 घायल

पिछले साल सात अक्टूबर 2023 को इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से कम से कम 43,020 लोग मारे गए हैं और 101,110 अन्य घायल हुए हैं। मारे गए लोगों में महिलाओं और बच्चों की संख्या काफी है।

Image

इजराइल के साथ जंग में कितने फिलिस्तीनी मारे गए

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • इजराइल के एक्शन में हजारों फलस्तीनी मारे गए
  • महिलाओं और बच्चे भी बड़ी संख्या में मारे गए हैं
  • इन मौतों के कारण इजराइल की हो रही है आलोचना

इजराइल के साथ जंग में अबतक हजारों फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। पिछले एक साल से इजराइल गाजा में घुसा है और हमास पर हमले कर रहा है। जिसमें हमास के लड़ाकों के साथ-साथ सैकड़ों आम लोग भी मारे गए हैं। जिसे लेकर इजराइल, आलोचनाओं का भी सामना कर रहा है।

कितने फलस्तीनी मारे गए

इजराइल के साथ एक साल से जारी युद्ध में 43,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें से आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। गाजा में फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि इस संख्या में वे 96 मृतक भी हैं जो पिछले दो दिनों में गाजा के अस्पतालों में पहुंचे हैं। मंत्रालय का कहना है कि सात अक्टूबर 2023 को युद्ध शुरू होने के बाद से कम से कम 43,020 लोग मारे गए हैं और 101,110 अन्य घायल हुए हैं।

इजराइल की सफाई

इजराइल का कहना है कि उसने गाजा में केवल चरमपंथियों को निशाना बनाकर हमले किए हैं और वह हमलों में आम नागरिकों की मौत होने के लिए हमास को दोषी ठहराता रहा है क्योंकि ये चरमपंथी घनी आबादी वाले इलाकों में लड़ते हैं। रेड क्रॉस ने उत्तरी गाजा में ‘‘परिस्थितियों को भयावह’’ बताया।

सात अक्टूबर को हुई थी जंग की शुरुआत

हमास ने सात अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजराइल पर हमला कर करीब 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था। करीब 100 बंधक अब भी गाजा में हैं जिनमें से एक तिहाई बंधकों के मारे जाने की आशंका है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article