दुनिया

Pak Airspace: पाकिस्तान सरकार ने लाहौर, इस्लामाबाद हवाई अड्डों पर वाणिज्यिक उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया

पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, बुधवार को देर रात लिए गए फैसले में पाकिस्तान ने लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डों पर सभी वाणिज्यिक उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया

Image

प्रतीकात्मक फोटो

भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। इस्लामाबाद ने हमलों की निंदा की और नागरिक हताहतों का हवाला देते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डों पर सभी वाणिज्यिक उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।

पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) ने बुधवार देर रात एक बयान में कहा, 'लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर सभी वाणिज्यिक उड़ानों के लिए देश का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है।' हालांकि कराची हवाई अड्डे से परिचालन हो रहा है।

इससे पहले भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमले के बाद बुधवार को पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को 48 घंटे के लिए बंद करने की घोषणा की थी।

पीएए ने कहा कि उसने भारत की ‘लापरवाह और उत्तेजक कार्रवाइयों’ से नागरिक विमानन सुरक्षा को उत्पन्न ‘गंभीर जोखिम’ के संबंध में औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन को अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article