जुमे की नमाज के दौरान मदरसे में बम विस्फोट, गूंज उठा पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा; मौलवी की हुई मौत

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर आतंक का तांडव देखने को मिला। खैबर पख्तूनख्वा में मदरसा सह मस्जिद में हुए विस्फोट हो गया। इस बम धमाके में वरिष्ठ मौलवी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पेशावर जिले के उर्मुर बाला गांव में एक मदरसे में विस्फोट हुआ था।

Explosion at Madrassa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मदरसा सह मस्जिद में शनिवार को हुए विस्फोट में एक मौलवी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे से 24 घंटे से भी कम समय पहले प्रांत में ही एक अन्य मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान बम विस्फोट हुआ था।

Explosion at Madrassa in Pakistan

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मदरसा सह मस्जिद में हुए विस्फोट में वरिष्ठ मौलवी की मौत।

मदरसा सह मस्जिद में हुए विस्फोट में वरिष्ठ मौलवी की मौत

अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-इस्लाम के संस्थापक बारा के स्थानीय मौलवी मुफ्ती मुनीर शाकिर घायल हो गए थे, उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि पेशावर जिले के उर्मुर बाला गांव में एक मदरसे में विस्फोट हुआ था। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस, बम निरोधक इकाई और आतंकवाद निरोधक विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

End of Feed