दुनिया

बदहाल पाकिस्तान में और बुरे हो रहे हालात; लाइलाज बीमारी के दो नए मामले दर्ज, जानें

Pakistan Polio Cases: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पोलियो के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में इस साल सामने आए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है, जिनमें से 20 बलूचिस्तान से, 12 सिंध से, पांच खैबर पख्तूनख्वा से और एक-एक पंजाब और इस्लामाबाद से हैं।

Image

पोलियो केस

Photo : iStock

Pakistan Polio Cases: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पोलियो के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में इस साल सामने आए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। ‘डॉन अखबार’ की खबर के अनुसार, प्रांत के संघर और मीरपुर खास जिलों में शनिवार को नए मामलों की पुष्टि हुई।

कहां मिला नया मामला?

एक दिन पहले ही चार नए मामलों की पुष्टि हुई और इसके बाद अब दो मामलों की पुष्टि हुई है जिससे देश में पोलियो वायरस के उन्मूलन के प्रयासों को झटका लगा है। खबर में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया, ‘‘इस साल मीरपुरखास और संघर में पोलियो के एक-एक मामले सामने आए हैं।’’

इससे पहले इस्लामाबाद के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान में पोलियो उन्मूलन के लिए क्षेत्रीय संदर्भ प्रयोगशाला ने शुक्रवार को बलूचिस्तान के तीन बच्चों और खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) के एक बच्चे में पोलियो वायरस टाइप-1 (डब्ल्यूपीवी 1) पाए जाने की पुष्टि हुई थी।

अबतक कितने मामले आए सामने

इस साल के दस महीनों में पाकिस्तान में पोलियो के 39 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 20 बलूचिस्तान से, 12 सिंध से, पांच खैबर पख्तूनख्वा से और एक-एक पंजाब और इस्लामाबाद से हैं।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article