जेल में अटकी PAK के पूर्व PM की जान! आजिज आ बोले इमरान- यहां भरे कीड़े-मकौड़े, निकालो बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 9, 2023, 06:55 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री को 2018 से 2022 तक पद पर रहने के दौरान अपनी स्थिति का दुरुपयोग करके सरकारी उपहारों को खरीदने और बेचने के आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद लाहौर में उनके जमां पार्क निवास से गिरफ्तार किया गया था। ये उपहार विदेश यात्राओं के दौरान प्राप्त हुए थे जिनकी कीमत 14 करोड़ रुपये (635,000 अमेरिकी डॉलर) से अधिक थी।

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने वकीलों से कहा है कि उन्हें अटक जेल से बाहर निकाला जाए क्योंकि वह ऐसी कोठरी में नहीं रहना चाहते जहां दिन में मक्खियां और रात में कीड़े-मकौड़े भरे रहते हैं। खान को तोशाखाना मामले में भ्रष्टाचार को लेकर तीन साल कैद की सजा सुनाई गई है। वह नाखुश और चिंतित है क्योंकि वह जेल की कोठरी में बंद हैं। क्रिकेटर से नेता बने 70 वर्षीय खान को इस्लामाबाद की निचली अदालत द्वारा मामले में “भ्रष्ट आचरण” का दोषी पाए जाने के तुरंत बाद शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Imran Khan

गंभीर मुद्रा में सोचते हुए पाकिस्तान के इमरान खान (फाइल फोटो)

खान ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर करके अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील की है। जियो न्यूज ने खान और उनके वकील के बीच मुलाकात की जानकारी रखने वाले अटक जेल के सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष ने अपनी कानूनी टीम से कहा है कि वह जेल में नहीं रहना चाहते। अधिकारियों ने खान को उद्धृत करते हुए कहा, “मुझे यहां से बाहर निकालो, मैं यहां नहीं रहना चाहता।” खान के वकील नईम हैदर पंजोथा को सोमवार को जेल अधिकारियों ने उनसे मिलने की इजाजत दी। पंजोथा ने ‘पीटीआई’ अध्यक्ष से मिलने के बाद कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को “सी-क्लास जेल सुविधाएं” प्रदान की गई हैं और उन्हें “परेशान करने वाली” परिस्थितियों में रखा जा रहा है।

End of Feed