Pakistan News: इमरान खान की बहन ने बुशरा बीबी की मेडिकल जांच के लिए कोर्ट में दायर की याचिका

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2024, 08:24 PM IST

imran khan pakistan news: पिछले हफ्ते इमरान की पार्टी ने बुशरा बीबी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए दावा किया था कि उनकी जान को 'गंभीर खतरा' है।

Imran Khan Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर खान की पत्नी बुशरा बीबी का मेडिकल परीक्षण कराए जाने की अपील की है।बुशरा बीबी को उनके पति के घर में कैद रखा गया है जबकि इमरान रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं।

bushra bibi

इमरान की पार्टी ने बुशरा बीबी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई

खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में आरोप लगाया है कि बुशरा बीबी को "एक सप्ताह पहले रसायन युक्त भोजन दिया गया था, जिससे उनके गले और पेट में जलन महसूस हो रही है।'

End of Feed