दुनिया

Pahalgam Terror Attack: 'भारत के खौफ' के बीच पाकिस्तान सरकार ने आनन फानन में बुलाया 'नेशनल असेंबली का विशेष सत्र'

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है ऐसे में पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने आनन-फानन में नेशनल असेंबली का विशेष सत्र बुला लिया है।

Image

पाकिस्तान नेशनल असेंबली (फाइल फोटो)

भारत के साथ युद्ध की आहट से पाकिस्तान में घबराहट बताई जा रही है और वहां अफरा-तफरी मची हुई है इस बीच पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने नेशनल असेंबली का विशेष सत्र (special session of pakistan parliament) बुलाया है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक भारत के कड़े रुख के कारण पाकिस्तान ने ये कदम उठाया है, यह सत्र 5 मई को होगा, Pak का यह एक्शन भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई के डर से माना जा रहा है।

इस विशेष सत्र में भारत के साथ तनावपूर्ण हालात पर चर्चा होगी, वहीं पहलगाम हमले और भारत की कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी ऐसा कहा जा रहा है। सत्र से पहले, सरकार और विपक्षी सदस्यों के बीच एक बैठक की तैयारी भी है वहीं भारत की कार्रवाई की निंदा करने वाला एक संयुक्त प्रस्ताव भी इस सत्र में लाया जा सकता है, ऐसा कहा जा रहा है।

वहीं बता दें कि पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार दसवीं रात नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखा और जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने संतुलित और उचित तरीके से जवाब दिया।

'पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा शुरू की गई सीमा झड़पों में कोई हताहत नहीं '

सेना के प्रवक्ता ने कहा, '03-04 मई 2025 की रात के दौरान, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।' हालाँकि, संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करके पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा शुरू की गई सीमा झड़पों में कोई हताहत नहीं हुआ।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article