देश

No Welcome: 'जब तक पहलगाम का बदला नहीं...',मंत्री ने कार्यक्रम में स्वागत के लिए भेजे गए गुलदस्ते ठुकराए

No Welcome: जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने पहले भी सिंधु जल संधि को निलंबित करने के पाकिस्तान के खिलाफ भारत के कदम का समर्थन किया था।

Image

जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल

No Welcome: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल (Jal Shakti Minister CR Paatil) ने गुजरात में एक कार्यक्रम में स्वागत के लिए भेजे गए गुलदस्ते ठुकरा दिए और कहा कि जब तक पहलगाम आतंकी हमले का बदला नहीं लिया जाता, तब तक वह कोई भी 'स्वागत' स्वीकार नहीं करेंगे।

गुजरात के सूरत में निवेशकों के एक सम्मेलन में पहुंचे पाटिल ने विनम्रतापूर्वक गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह ठुकरा दिए। पाटिल के इस फैसले की घोषणा एक आयोजक ने की, जिसने कहा कि 'मंत्री ने तय किया है कि जब तक पहलगाम का बदला नहीं लिया जाता, तब तक उनका स्वागत गुलदस्ते या स्मृति चिन्ह से नहीं किया जाएगा', जिस पर दर्शकों ने तालियां बजाईं।

'जब तक बदला नहीं लिया जाता, तब तक स्वागत नहीं किया जाएगा'

बाद में पाटिल ने गुजराती में कहा, 'जब तक बदला नहीं लिया जाता, तब तक स्वागत नहीं किया जाएगा।' पाटिल पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसमें पाकिस्तान की भूमिका पर अपने रुख को लेकर सख्त रहे हैं।

'नई दिल्ली इस्लामाबाद में पानी की एक भी बूंद नहीं बहने देगी'

भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के तहत सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि नई दिल्ली इस्लामाबाद में पानी की एक भी बूंद नहीं बहने देगी। 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास बैसरन मैदान में 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी भारी तनाव

आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए, जिसमें अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट को बंद करना, सभी पाकिस्तानियों के वीजा रद्द करना और पाकिस्तान के उच्चायोगों की कुल संख्या को कम करना शामिल है। शनिवार को भारत ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगा दिया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article