क्या रिश्तों की तल्खी खत्म करना चाहता है पाकिस्तान? सीमापार से आया पीएम मोदी को न्यौता

Pakistan invited to PM Modi News: पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा है कि अक्टूबर में इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन मेंशिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शासनाध्यक्षों को निमंत्रण भेजे गए हैं, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है।

Pakistan invited to PM Modi: पाकिस्तान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यौता आया है। अक्टूबर में इस्लामाबाद में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। डॉन समाचार पत्र की खबर के अनुसार, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा है कि शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शासनाध्यक्षों को निमंत्रण भेजे गए हैं, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है।

PM Modi

पाकिस्तान ने पीएम मोदी को किया आमंत्रित।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि भारत ने इस निमंत्रण को स्वीकार किया है या नहीं। उन्होंने कहा, कुछ देशों ने पहले ही एससीओ के शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने की पुष्टि कर दी है। तय समय पर यह बताया जाएगा कि किस देश ने पुष्टि की है। बता दें, इस्लामाबाद में 15-16 अक्टूबर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों की बैठक होनी है।

End of Feed