पाकिस्तान: हाफिज सईद का नया पैंतरा, आम चुनाव लड़ने के लिए नई पार्टी और चेहरों के साथ सामने आया

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2024, 06:01 AM IST

लाहौर की एक जेल में बंद सईद को पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी अदालतों ने आतंकवाद के वित्तपोषण के कई मामलों में कुल 31 साल की सजा सुनाई है।

Hafiz Saeed: पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव में भाग लेने के लिए 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने नया पैंतरा चला है। हाफिज की पार्टी नए नाम और चेहरे के साथ मैदान में उतरने जा रही है। चुनाव में मरकजी मुस्लिम लीग नाम से एक नई पार्टी चुनाव मैदान में उतरी है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की पार्टी है, जो प्रतिबंधों से बचने के लिए नए चोले में सामने आई है। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है। बीबीसी उर्दू की एक खबर के मुताबिक, इस पार्टी द्वारा पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से नामांकित कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं जो या तो हाफिज सईद के रिश्तेदार हैं या अतीत में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद-दावा या मिल्ली मुस्लिम लीग से जुड़े रहे हैं।

Hafiz saeed

आतंकी हाफिज सईद

जेल में बंद है हाफिज सईद

लाहौर की एक जेल में बंद सईद को पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी अदालतों ने आतंकवाद के वित्तपोषण के कई मामलों में कुल 31 साल की सजा सुनाई है। उसे 10 दिसंबर 2008 को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकवादियों की सूची में शामिल किया था। पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा, जमात उद दावा (जेयूडी) और उसके सहयोगी दलों और संस्थानों को प्रतिबंधित संगठनों की सूची में डाला है। जेयूडी में खैर नास इंटरनेशनल ट्रस्ट, फलाह इंसानियत फाउंडेशन, अल-अनफाल ट्रस्ट, खमताब खालिक इंस्टीट्यूशन, अल-दावत अल-अरशद, अल-हमद ट्रस्ट, अल-मदीना फाउंडेशन और म्यू अज़ बिन जबल एजुकेशनल ट्रस्ट शामिल हैं।

End of Feed