Mumbai Terror Attack: मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण की खबर सुनते ही पाकिस्तान एक बार फिर डर गया है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान खुद को तहव्वुर राणा से अलग करने की कोशिश कर रहा है। बता दें, तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को लेकर पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने उसे कनाडाई नागरिक बताया और उसका पाकिस्तान कनेक्शन होने से पल्ला झाड़ने की कोशिश की है।
तहव्वुर राणा के भारत पहुंचने से पहले डरा पाकिस्तान
आज ही NIA कोर्ट में हो सकती है राणा की पेशी
जानकारी के अनुसार, मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा थोड़े समय बाद दिल्ली पहुंच सकता है। एनआईए की टीम उसे अमेरिका से लेकर भारत आ रही है। रास्ते में विमान में ईंधन भरवाने की वजह से पहुंचने में थोड़ी देरी हुई है। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से पहले कहा गया कि उसे लेकर आने वाली विमान की लैंडिंग गुरुवार सुबह होगी। सूत्रों का कहना है कि तहव्वुर राणा को आज ही NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां जांच एजेंसी उसकी हिरासत मांगेगी। बता दें कि मुंबई आतंकी हमला मामले में एनआईए ने 2009 में मुकदमा दर्ज किया था और उसमें डेविड हेडली, तहव्वुर राणा सहित 11 लोगों के नाम हैं। तहव्वुर राणा के पहुंचने के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की SWAT टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
