दुनिया

यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा के लिए NATO मुख्यालय में बुलाई गई 30 देशों की बैठक; USA ने भाग लेने से किया मना

NATO: ब्रिटेन और फ्रांस ने बृहस्पतिवार को लगभग 30 देशों के रक्षा मंत्रियों की एक बैठक बुलाई है। NATO मुख्यालय में होने वाली यह बैठक तथाकथित गठबंधन में शामिल देशों के रक्षा मंत्रियों की पहली बैठक होगी।

Image

NATO मुख्यालय में बुलाई गई 30 देशों की बैठक

Photo : Twitter

Russia-Ukraine War: ब्रिटेन और फ्रांस ने बृहस्पतिवार को लगभग 30 देशों के रक्षा मंत्रियों की एक बैठक बुलाई है, जिसका उद्देश्य रूस के साथ किसी भी भावी शांति समझौते की निगरानी के लिए, यूक्रेन में सेना तैनात करने की योजना पर चर्चा करना है। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) मुख्यालय में होने वाली यह बैठक तथाकथित गठबंधन में शामिल देशों के रक्षा मंत्रियों की पहली बैठक होगी। पिछले सप्ताह वरिष्ठ ब्रिटिश और फ्रांसीसी सैन्य अधिकारियों ने कीव की यात्रा की थी, जिसके बाद यह बैठक बुलाई गई है। उम्मीद है कि इसमें नेताओं के बीच पहले हुई बैठक में हुए समझौते को मूर्त रूप देने पर काम किया जाएगा। अमेरिका इस बैठक में भाग नहीं लेगा।

यूक्रेन के लिए सैन्य समर्थन जुटाने के लिए एकत्र होंगे कई देश

शुक्रवार को, यूक्रेन के लिए सैन्य समर्थन जुटाने के लिए लगभग 50 देशों के प्रतिनिधि नाटो मुख्यालय में एकत्रित होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता ब्रिटेन और जर्मनी करेंगे। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के इसमें भाग लेने की उम्मीद नहीं है। यूक्रेन सरकार के अधिकारियों और सैन्य विश्लेषकों ने कहा है कि रूसी सेनाएं कीव पर दबाव बढ़ाने और युद्ध विराम वार्ता में क्रेमलिन की स्थिति को मजबूत करने के लिए आने वाले हफ्तों में यूक्रेन में एक नया सैन्य आक्रमण शुरू करने की तैयारी कर रही हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article