जिस अमेरिका को विलेन बना रहे थे इमरान खान, अब उसी से मांग रहे सहायता; ख्वाजा आसिफ का दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2023, 11:08 PM IST

इमरान खान को जब अपनी सरकार पर खतरा मंडरा रहा था तब और बाद में भी सरकार गिराने में अमेरिका का हाथ बताते रहे थे। तब उन्होंने मध्य और दक्षिण एशिया के अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू को बर्खास्त करने की मांग की थी।

जिस अमेरिका को अब तक पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान कोसते रहे थे, सरकार गिराने का आरोप लगाते रहे थे, उसी से अब मदद मांग रहे हैं। इसके लिए बकायदा एक पत्र लिखा है। जिसके बाद शरीफ सरकार ने इमरान खान पर पलटवार किया है।

imran khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का दावा

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहले अमेरिका पर आरोप लगाने और अब उससे मदद मांगने के लिए शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा। आसिफ ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान के सहयोगी ने अमेरिका को पत्र लिखकर मदद मांगी है, जबकि पिछले साल उन्होंने सत्ता से हटाने की कथित साजिश रचने के लिए एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक का नाम लिया था।

End of Feed