पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए बढ़ाया एयरस्पेस बैन, 24 नवंबर तक बढ़ाया नोटम

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर पहले भी भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाए जाते रहे हैं। इनमें 1999 का कारगिल संघर्ष और 2019 का पुलवामा संकट भी शामिल हैं।

इस्लामाबाद, 18 अक्टूबर (PTI)। पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी एक महीने के लिए और बढ़ा दी है। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) के मुताबिक, अब यह प्रतिबंध 24 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा। यह पाबंदी भारतीय पंजीकरण वाले विमानों के साथ-साथ भारतीय एयरलाइंस के स्वामित्व, संचालन या लीज पर लिए गए विमानों पर भी लागू होगी। इसमें सैन्य उड़ानें भी शामिल हैं।

AIRLINES

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए बढ़ाया एयरस्पेस बैन।

पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए प्रतिबंध बढ़ाने की जानकारी दी। अथॉरिटी के अनुसार, यह पाबंदी 24 नवंबर 2026 को स्थानीय समयानुसार सुबह 4:59 बजे तक प्रभावी रहेगी। ‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट का कहना है कि पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिबंध की अवधि बढ़ाने के लिए नया ‘नोटिस टू एयरमेन’(NOTAM) जारी किया गया है। यह नोटिस कराची और लाहौर, दोनों फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन (FIR) पर लागू होगा।

End of Feed