दुनिया

Israel-Pak News: इजराइल के धमकाते ही दुम दबाकर भागा पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ ने डिलिट किया 'कैंसर' वाला ट्वीट

इजराइल (Israel) की धमकी के बाद पाकिस्तान उसके सामने झुक गया है। पाकिस्तान (Pakistan) विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने वो ट्वीट डिलीट कर दिया है, जिसमें उन्होंने इजराइल को कैंसर जैसा देश बताया था।

Image

ख्वाजा आसिफ ने डिलीट किया ट्वीट

इजराइल (Israel) ने जैसे ही आज पाकिस्तान (Pakistan) को धमकाया, पाकिस्तान दुब दबाकर चुपचाप सरक लिया। दरअसल पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजराइल को कैंसर जैसा देश बता दिया था, उसके विनाश की बात कही थी, जिसके बाद इजराइल ऐसा भड़का कि पहली बार उसे आतंकी देश कह दिया। इजराइल ने साफ किया कि यह बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इजराइल अपने दुश्मनों से निपट लेगा। जिसके बाद पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया और ख्वाजा आसिफ ने ट्वीट डिलीट कर दिया।

इजराइल पर क्या बोले थे ख्वाजा आसिफ?

ख्वाजा आसिफ ने इजराइल को बुरा और मानवता के लिए अभिशाप बताया। आसिफ ने भी कहा, "इस्लामाबाद में शांति वार्ता जारी है जबकि लेबनान में नरसंहार किया जा रहा है। निर्दोष नागरिकों को इजराइल द्वारा मारा जा रहा है, पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान में रक्तपात बेरोकटोक जारी है। मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने के लिए फलस्तीनी जमीन पर इस 'कैंसर जैसे देश' को बनाया, वे नरक में जलें।"

Khawaja Asif.

ख्वाजा आसिफ का ट्वीट

इजराइल ने पाकिस्तान को धमकाया

ख्वाजा आसिफ के इस बयान पर इजराइल ऐसे भड़का की सीधी धमकी दे डाली। इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजराइल के विनाश का आह्वान बेहद आपत्तिजनक है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर ऐसी सरकार से जो शांति के लिए स्वयं के एक निष्पक्ष मध्यस्थ होने का दावा करती है। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सआर ने भी आसिफ की टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि शांति में मध्यस्थता का दावा करने वाली सरकार की ओर से यह खुला यहूदी-विरोधी और घोर मिथ्या आरोप है। सआर ने कहा कि इजराइल उन आतंकवादियों के खिलाफ अपनी रक्षा करेगा जो उसके विनाश की कसम खाते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article