दुनिया

इज्जत बचाने के लिए पाकिस्तान की आखिरी चाल, इस्लामाबाद वार्ता के लिए 'वीजा-ऑन-अराइवल' का किया ऐलान

पाकिस्तान में शनिवार को होने वाली इस्लामाबाद वार्ता के लिए डेलीगेशन अभी तक नहीं पहुंचे हैं, गेस्ट के साथ-साथ कवरेज के लिए पत्रकारों ने भी दूरी बना रखी है। अब पाकिस्तान वीजा ऑन अराइवल (Visa On Arrival) देने रहा है।

Image

इस्लामाबाद वार्ता के लिए वीजा ऑन अरावइल देगा पाकिस्तान (फाइल फोटो-AP)

पाकिस्तान इस समय दुनिया का चौधरी बनने की फिराक में है, लेकिन उसे कदम-कदम पर झटका लग रहा है। इजराइल पहले कई पाकिस्तान को आज सुबह-सुबह धमका चुका है, अब जब पाकिस्तान को लगा है कि इस्लामाबाद वार्ता के लिए आतंकियों के डर से उसके यहां लोग पहुंचने में हिचक रहे हैं, तो उसने वीजा ऑन अराइवल ( Visa On Arrival) की घोषणा कर दी। हालांकि इसके बाद भी कितने पत्रकार और मेहमान पाकिस्तान पहुंचेंगे, ये कहना कठिन है, अभी तक को सही से गेस्ट लिस्ट भी फाइनल नहीं हुई है।

बिना वीजा प्लेन में सवार होने देने की अपील

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान 'इस्लामाबाद वार्ता 2026' के सिलसिले में यात्रा कर रहे, भाग लेने वाले देशों के सभी प्रतिनिधियों-जिनमें पत्रकार भी शामिल हैं-का स्वागत करता है। इस संबंध में, सभी एयरलाइनों से अनुरोध है कि वे ऐसे सभी व्यक्तियों को बिना वीजा के विमान में सवार होने की अनुमति दें। पाकिस्तान के आव्रजन अधिकारी उन्हें 'वीजा ऑन अराइवल' जारी करेंगे।

खतरे में वार्ता

अमेरिका और ईरान बुधवार को दो हफ्ते के लिए सशर्त युद्ध-विराम पर सहमत हो गए। इसके बाद, मतभेदों को सुलझाने और मौजूदा युद्ध-विराम को एक स्थायी शांति में तब्दील करने के लिए इस्लामाबाद में दोनों पक्षों के बीच बैठक होनी है। प्रस्तावित बातचीत से कुछ घंटे पहले, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि लेबनान पर इजराइल का हमला शुरुआती युद्ध-विराम का खुला उल्लंघन है और इससे बातचीत निरर्थक हो जाएगी।

अमेरिका को सुरक्षा पर संशय

पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा कि वह पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर ईरान के साथ होने वाली बातचीत से पहले, दौरे पर आने वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को पूरी तरह सुरक्षित माहौल देगा। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी अमेरिकी दूतावास प्रभारी नैटली बेकर से बात कर रहे थे। बेकर ने आगामी बातचीत की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए उनसे मुलाकात की थी। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के भी पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन उसके आगमन का कोई समय घोषित नहीं किया गया है। खबरों के अनुसार, वेंस के साथ स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी होंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article