पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने ही आतंकियों के पालने-पोसने पर कर दिया उसे बेनकाब, स्वीकारा- हां करते हैं ये गंदा काम

पहलगाम आतंकी हमले में ये साफ हो चुका है कि पाकिस्तान का हाथ है। इसके कई सबूत सामने आ चुके हैं। अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुद स्वीकार किया है कि उनका देश आतंकियों की मदद करते रहा है।

पाकिस्तान की बेशर्म तबतब दुनिया देखती रही है, करगिल से लेकर मुंबई हमले तक में पाकिस्तान बेशर्मी से झूठ पर झूठ बोलते रहा कि उसका हाथ नहीं है, बाद में सबूत मिले तो चुपचाप पतली गली पकड़ लिए। अब एक बार फिर भारत के उन दावों की पुष्टि हुई है, जिसमें भारत कहते रहा है कि पाकिस्तान आतंकियों की मदद करते रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद स्वीकार किया है कि उनका देश आतंकियों की मदद करते रहा है।

End of Feed