पाकिस्तान का कर्ज चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में बढ़कर 76,000 अरब पाकिस्तानी रुपया हो गया है। वित्त वर्ष 2024-25 की आर्थिक समीक्षा में यह कहा गया है। समीक्षा के अनुसार, नकदी की कमी से जूझ रहे देश की अर्थव्यवस्था इस साल 2.7 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
ये भी पढ़ें- अजब पाकिस्तान की गजब सरकार ! जनता आटे को तरस रही और माननीयों के वेतनों में हो रही लाखों की वृद्धि
पाक का दावा- सुधर रही अर्थव्यवस्था
पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने कहा कि अर्थव्यवस्था पिछले दो वर्षों से सुधार की राह पर है, और चालू वित्त वर्ष में यह प्रक्रिया और मजबूत हुई है। समीक्षा वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार के आर्थिक प्रदर्शन पर प्रकाश डालने वाला एक प्रमुख दस्तावेज है। पाकिस्तान का वित्त वर्ष एक जुलाई से शुरू होता है।
कहां-कहां से कर्जा
समीक्षा के अनुसार चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में सरकार का कर्ज बढ़कर 76,000 अरब पाकिस्तानी रुपये हो गया, जिसमें स्थानीय बैंकों से 51,500 अरब पाकिस्तानी रुपये और बाह्य स्रोतों से 24,500 अरब पाकिस्तानी रुपये का कर्ज शामिल है।
सरकार बेफिक्र
बता दे कि हाल ही में वित्तीय संकट और महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने एक और चौंकाने वाला फैसला लिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक और सीनेट चेयरमैन यूसुफ रजा गिलानी का वेतन 500 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। पाकिस्तान में दोनों शीर्ष संवैधानिक पदाधिकारियों को हर महीने 13 लाख पाकिस्तानी रुपए वेतन मिलेगा, जबकि पहले यह राशि केवल 2.05 लाख रुपए थी। यह वृद्धि 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी।
