पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 22 रुपये हुआ सस्ता, बढ़ती महंगाई के बीच जनता को सरकार ने दी बड़ी राहत

Pakistan Petrol-Diesel Price Cut: पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में 22-22 रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती की है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि जनता को राहत देना सरकार की प्राथमिकता है।

Pakistan Petrol-Diesel Price Cut: पाकिस्तान सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में 22-22 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का ऐलान किया है। नई कीमतें शुक्रवार रात से लागू कर दी गई हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में आई गिरावट (Fuel Prices Pakistan) का फायदा सीधे जनता तक पहुंचाया जा रहा है। इससे पहले पिछले सप्ताह भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 6 से 7 रुपये प्रति लीटर तक की कमी की गई थी।

Pakistan Petrol Diesel Price Cut

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 22 रुपये प्रति लीटर की कटौती (Photo: AI Image)

उस कटौती के बाद हाई-स्पीड डीजल की कीमत लगभग 402.78 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत करीब 403.78 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। अब नई कटौती के बाद डीजल की कीमत करीब 380 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत लगभग 381 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच गई है। कीमतों में कटौती की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान में दी गई। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने जनता से राहत देने का वादा किया था और अब उसे पूरा किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों को राहत पहुंचाना उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

End of Feed