Pakistan: 1500 फीट की गहराई में दबी हैं जिंदगियां, कोयला खदान में विस्फोट से 4 की मौत; 8 अन्य लापता

Pakistan Coal Mine Explosion: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक कोयला खदान में विस्फोट से कम से कम चार लोगों की मौत हुई, जबकि आठ अन्य लापता हैं। बलूचिस्तान प्रांत में मीथेन गैस से हुए विस्फोट की वजह से कोयला खदान ढह गई जिसके तत्काल बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

Pakistan Coal Mine Explosion: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आए दिन कोई न कोई घटना सुर्खियां बटोरती रहती है और अब एक कोयला खदान में विस्फोट की वजह से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ अन्य लापता बताए जा रहे हैं।

Pakistan Coal Mine

पाकिस्तान की कोयला खदान में हादसा

क्या है पूरा मामला?

बलूचिस्तान प्रांत में मीथेन गैस से हुए विस्फोट की वजह से कोयला खदान ढह गई जिसके तत्काल बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि क्वेटा से लगभग 40 किमी दूर संजदी क्षेत्र में 9 जनवरी को एक कोयला खदान मीथेन गैस भरने से हुए विस्फोट के कारण ढह गई, जिससे 12 श्रमिक मलबे में दब गए।

End of Feed