दुनिया

गजब! पाकिस्तान में खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ही हो गए गायब, किसी को नहीं पता, तलाश में जुटी है पुलिस

खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर पीटीआई के नेता हैं। पीटीआई और सरकार के बीच तनातनी चली रही है। पीटीआई प्रमुख इमरान खान खुद जेल में हैं।

Image

खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ली अमीन गंडापुर (फोटो- @AliAminKhanGandapurPti)

KEY HIGHLIGHTS
  • खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर लापता
  • मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर का किसी को पता नहीं
  • अली अमीन गंडापुर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कर रही तलाश

पाकिस्तान में एक सूबे के मुख्यमंत्री ही गायब हो गए हैं और पुलिस उन्हें खोज नहीं पा रही है। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर लापता हो गए हैं, कहां गए हैं ये किसी को पता नही ंहै। पहले खबर आई कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार कर दिया।

घर से हुए लापता

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर के अचानक लापता होने का रहस्य रविवार को तब और गहरा गया, जब गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि वह किसी संघीय एजेंसी की हिरासत में नहीं हैं। गंडापुर शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद स्थित अपने आधिकारिक आवास से लापता हो गए थे। वह प्रांत से इस्लामाबाद तक अपनी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के विरोध मार्च का नेतृत्व करने के बाद आधिकारिक आवास पर आराम करने गए थे।

'मुख्यमंत्री के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं'

नकवी ने कहा कि सरकार को मुख्यमंत्री के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि वह पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही चले गए थे। मंत्री ने कहा कि पुलिस मुख्यमंत्री की तलाश कर रही है, जो किसी अज्ञात स्थान पर छिपे हुए बताए जा रहे हैं। नकवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं पुष्टि कर सकता हूं कि वह सरकार की किसी भी एजेंसी की हिरासत में नहीं हैं। पुलिस ने कुछ स्थानों पर छापेमारी भी की है, लेकिन वह नहीं मिले।’’

हाईकोर्ट पहुंचा मामला

गृह मंत्री के दावे ने गंडापुर के अचानक लापता होने के रहस्य को और गहरा कर दिया है। खैबर पख्तूनख्वा सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अली सैफ के अनुसार, प्रांतीय सरकार और मुख्यमंत्री का परिवार उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। ‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांतीय सरकार ने गंडापुर के लापता होने के मामले में रविवार को पेशावर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article