दुनिया

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी का बड़ा आत्मघाती हमला, BLA का दावा- नोशाकी में पाक सेना की बस उड़ाई, 90 जवान मारे गए

पाकिस्तानन के नोशाकी में पाकिस्तानी सेना पर हमला हुआ है। पाक सेना को बलूच आर्मी ने निशाना बनाया है, जिसमें दर्जनों पाक सैनिकों के मारे जाने की खबर है।

Image

पाकिस्तानी सेना पर BLA का बड़ा हमला (फोटो- AP & X)

पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के काफिले को आत्मघाती हमले से निशाना बनाया है। जिसमें कई सैनिकों की मौत हो गई है तो कई घायल हुए हैं।

पाक सेना के काफिले पर हमला

बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसके "आत्म-बलिदान" दस्ते, मजीद ब्रिगेड ने नोशकी में 8 बसों वाले पाकिस्तानी सेना के काफिले पर "फिदायी" हमला किया। बीएलए ने कहा कि 1 बस पूरी तरह से नष्ट हो गई और 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

पाकिस्तानी पुलिस की कहानी अलग

दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षाबलों को ले जा रही एक बस के पास सड़क किनारे रविवार को बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम पांच अधिकारियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस प्रमुख जफर जमानानी ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान के नौशकी जिले में हुआ। उन्होंने कहा कि विस्फोट से पास मौजूद एक अन्य बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा हताहतों को पास के अस्पताल में ले जाया गया।

कुछ दिनों पहले ट्रेन का कर लिया था अपहरण

‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ ने कुछ दिन पहले एक ट्रेन पर घात लगाकर हमला करके करीब 400 यात्रियों को बंधक बना लिया था। पाकिस्तान सरकार ने कहा था कि इस घटना में बलूच विद्रोहियों ने 26 बंधकों की हत्या कर दी और सुरक्षाबलों ने बचाव अभियान में सभी 33 हमलावरों को मार गिराया। बलूचिस्तान के स्थानीय निवासी संघीय सरकार पर लंबे समय से भेदभाव का आरोप लगाते रहे हैं लेकिन पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है। ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ संघीय सरकार से आजादी की मांग कर रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article