दुनिया

हिंदुस्तान का दुश्मन पाकिस्तान में ढेर, मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल, हाफिज का था करीबी

पाकिस्तान के झेलम में प्रतिबंधित धार्मिक समूह जमात-उद-दावा के कमांडर नदीम, जिसे अबु कताल के नाम से जाना जाता है, पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। जिसमें अबु कताल की मौत हो गई है।

Image

मारा गया हाफिज सईद का भतीजा अबु कताल

Photo : AP

पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन खत्म हो गया है। लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी और कश्मीर में कई हमलों में शामिल अबु कताल मारा गया है। अबु कताल, हाफिज सईद का खास था। पहले खबर आई थी कि हाफिज सईद भी इस हमले में मारा गया है, लेकिन उसके बच निकलने की खबर है। अबु कताल पाकिस्तान-कश्मीर के कोटली क्षेत्र का रहने वाला है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने जमात-उद-दावा के एक वरिष्ठ नेता अबु कताल की हत्या कर दी है। वह टोयोटा पिकअप ट्रक में यात्रा कर रहा था, तभी उस पर हमला हुआ। अबु कताल के साथ मौजूद गार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गया। अबु कताल के शव को रावलपिंडी सीएमएच ले जाया गया है।

मुंबई में 26/11 हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के नेता हाफिज सईद का करीबी अबू क़ताल की हत्या की पुष्टि हो गई है। इस हमले में पाकिस्तान पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है, जो उसका ड्राइवर बताया जा रहा है। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article