PoK में पाकिस्तानी सेना की बर्बरता, नागरिकों के घर पर बरपाया 'आसमानी' कहर, 7 की मौत, कई अन्य घायल

PoK Drone Attack: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलकोट में ड्रोन हमले और अंधाधुंध फायरिंग की खबरों से तनाव बढ़ गया है। इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत हुई है।

PoK Drone Attack: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तानी सेना की बर्बरता देखने को मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने नागरिकों के घरों पर ड्रोन से हमला किया और अंधाधुंध गोलियां भी चलाईं। इस हमले में अबतक सात लोगों के मारे जाने की सूचना है, जबकि अन्य 5 घायल हो गए।

PoK Pakistan Army Attack

पीओके में पाकिस्तानी सेना ने फिर चलाई गोलियां (फोटो साभार: @burhan_uddin_0)

रावलकोट में ड्रोन से हमला

पाकिस्तानी सेना ने रावलकोट निवासी एक नागरिक के घर पर ड्रोन से हमला किया। जम्मू कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने पाकिस्तान से मिलिट्री ऑपरेशन को तत्काल रोकने की अपील की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रावलकोट की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

End of Feed