हमले के डर से भागा-भागा फिर रहा पाकिस्तान, अब UN महासचिव से लगाई गुहार; भारत ने नहीं दिया भाव

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान, पर भारत हमले की तैयारी कर रहा है। पीएम मोदी ने सेना को खुली छुट दे दी है। इस हमले के डर से पाकिस्तान दुनिया भर के देशों से गुहार लगा रहा है, ताकि वो भारत की कार्रवाई से बच सके।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के हमले के डर से पाकिस्तान भागा-भाग फिर रहा है। कभी चीन तो कभी अमेरिका तो कभी खाड़ी देश से शांति की गुहार लगा रहा है। अब संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान ने हमले का दावा करते हुए हस्तक्षेप की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने अपने देश और भारत के बीच तनावपूर्ण स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप को बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि नई दिल्ली द्वारा " कार्रवाई का खतरा" है।

End of Feed