PAK Rocket Force: पाकिस्तान ने नयी आर्मी रॉकेट फोर्स के गठन की घोषणा की

पाकिस्तान का नया बल स्पष्ट रूप से उसके सदाबहार सहयोगी चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी रॉकेट फोर्स से प्रेरित है, जो परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह की बैलिस्टिक, हाइपरसोनिक, क्रूज मिसाइलों के शस्त्रागार को नियंत्रित करता है।

पाकिस्तान ने उन्नत तकनीक से लैस एक नए बल 'आर्मी रॉकेट फोर्स' के गठन की घोषणा की है, जो देश की लड़ाकू क्षमताओं को मजबूत बनाने के लिए 'बेहद महत्वपूर्ण' साबित होगा।प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार देर रात 79वें स्वतंत्रता दिवस और भारत के साथ हाल ही में हुए सैन्य टकराव के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की।

PAK Army

प्रतीकात्मक (फोटो:canva)

आर्मी रॉकेट फोर्स कमांड के गठन की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा, 'यह देश की सैन्य प्रतिक्रिया क्षमता को विस्तार देने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।'हालांकि, उन्होंने नए बल या उसकी जिम्मेदारियों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।

End of Feed