ईरान पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक से घबराया पाकिस्तान! बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी की आपात बैठक, मुश्किल में आसिम मुनीर

ईरान की तीन परमाणु सुविधाओं पर अमेरिकी हवाई हमलों के बाद क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को अपने शीर्ष सुरक्षा निकाय की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

Pakistan NSC Meeting: ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर अमेरिकी की बमबारी के बाद पाकिस्तान भी सतर्क हो गया है। कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ लंच करके लौटे पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर को भी अपने देश की चिंता सताने लगी है। ईरान की तीन परमाणु सुविधाओं पर अमेरिकी हवाई हमलों के बाद क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को अपने शीर्ष सुरक्षा निकाय की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

asim munir

आसिम मुनीर की बढ़ेंगी मुश्किलें

एनएससी की बुलाई बैठक

राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) देश में सुरक्षा विचार-विमर्श के लिए सर्वोच्च मंच है, और इसकी बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं। सेना प्रमुख आसिम मुनीर सहित देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व समिति का हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने डॉन अखबार को बताया कि एनएससी की बैठक सोमवार शाम को होगी। मुनीर हाल ही में अमेरिका की यात्रा से लौटे हैं, समिति को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी बैठक के विवरण के बारे में जानकारी देंगे।

End of Feed