अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पुतिन, मेलोनी समेत दुनिया के इन दिग्गजों ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, जानें किसने क्या कहा

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अमेरिका, रूस, इटली समेत दुनिया के तमाम देशों ने दुख जताया है और इस आतंकी घटनी की कड़ी निंदा की है। जानें किसने क्या कहा...

World Leaders On Pahalgam Terrorist Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि कश्मीर से बेहद परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। हम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

World Leaders On Pahalgam Terrorist Attack

दुनिया के तमाम दिग्गजों ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और उनकी पत्नी उषा चिलुकुरी ने भी मंगलवार को पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। भारत की यात्रा पर आए वेंस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए खौफनाक आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हैं। इस भयानक हमले में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।

End of Feed