दुनिया

पहलगाम हमले पर आया पाकिस्तान का बयान, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दी सफाई; उगला भारत के खिलाफ जहर

Pakistan Reaction On Pahalgam Terrorist Attack: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहलगाम हमले पर सफाई देते हुए कहा कि इस हमले से पाकिस्तान का कोई संबंध नहीं है। हम कहीं भी आतंकवाद का समर्थन नहीं करते।

Image

पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को दोष मत दीजिए-ख्वाजा आसिफ

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान ने अपनी सफाई दी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सफाई देते हुए कहा कि इस हमले से पाकिस्तान का कोई संबंध नहीं है। हम कहीं भी आतंकवाद का समर्थन नहीं करते। पाकिस्तान को दोष मत दीजिए। भारत बलूचिस्तान में हस्तक्षेप करता है। भारतीय राज्यों में विद्रोह बढ़ते असंतोष को दर्शाता है। इस्लामी और अन्य प्रतिरोध घरेलू स्तर पर पनप रहे हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत के तमाम राज्य में लोग सरकार के खिलाफ बगावत कर चुके हैं। वहां नागालैंड से लेकर मणिपुर और कश्मीर में लोग सरकार के खिलाफ हैं। भारत सरकार लोगों के हक को मार रही है। उनका शोषण कर रही है। इसके खिलाफ लोग खड़े हो चुके हैं।

आतंकी हमसे में गई 26 लोगों की जान

बता दें, कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पहलगाम घूमने आए पर्यटकों को गोलियां से भून डाला और फिर पास के जंगलों में भाग गए। इन आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चला रखा है। पहलगाम के जंगलों में राष्ट्रीय रायफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। इस सर्च ऑपरेशन में आर्मी हेलिकॉप्टर, ड्रोन और स्नीफर डॉग भी लगाए गए हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article