VIDEO: 'PAK राजनयिक ने गला काटने का किया इशारा'; लंदन में आमने-सामने आए भारतीय और पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले मद्देनजर लंदन में विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए प्रवासीय भारतीयों के समूहों और पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर जवाबी प्रदर्शन करने वालों का आमना-सामना हुआ। फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसायटी इंटरनेशनल (FISI) यूके के प्रवक्ता ने कहा कि हम कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के कारण निर्दोष लोगों की हत्या किए जाने की निंदा करने के लिए एकत्र हुए हैं।

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले मद्देनजर लंदन में विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए प्रवासीय भारतीयों के समूहों और पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर जवाबी प्रदर्शन करने वालों का आमना-सामना हुआ। इस दौरान एक पाकिस्तानी राजनयिक अधिकारी को धमकी भरे इशारे करते हुए देखा गया।

India Kashmir Protest

लंदन में भारतीय समुदाय का प्रदर्शन

भारतीय समूहों द्वारा शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में पाकिस्तानी अधिकारी को लोन्डेस स्क्वायर में स्थित मिशन भवन की बालकनी से भारतीय प्रदर्शनकारियों की तरफ इशारे करते हुए देखा जा सकता है। राजनयिक ने फरवरी 2019 में पाकिस्तान में पकड़े गए भारतीय वायुसेना के पायलट कैप्टन अभिनंदन वर्धमान का पोस्टर दिखाकर ये इशारे किए।

End of Feed