सुधरने को तैयार नहीं पाकिस्तान; फिर भारत को दी गीदड़भभकी, बोला- 'अगर कोई कार्रवाई हुई तो...'

India Pakistan Tension: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव कम करने के लिए विभिन्न देशों की ओर से किये जा रहे प्रयासों के बावजूद समय गुजरने के साथ भारत के साथ संघर्ष की आशंकाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिक्रिया के बारे में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

India Pakistan Tension: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव कम करने के लिए विभिन्न देशों की ओर से किये जा रहे प्रयासों के बावजूद समय गुजरने के साथ भारत के साथ संघर्ष की आशंकाएं बढ़ती जा रही हैं। आसिफ ने यह टिप्पणी संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए की, जहां उनसे देश की सुरक्षा स्थिति के बारे में पूछा गया था।

khawaja asif

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फाइल फोटो)

घबराए PAK ने फिर दी गीदड़भभकी

उन्होंने कहा कि समय गुजरने के साथ संघर्ष की आशंकाएं बढ़ती जा रही हैं, कम नहीं हो रही हैं। हालांकि, कई देश इस स्थिति को टालने की कोशिश कर रहे हैं। आसिफ ने पाकिस्तान पर किसी भी हमले की स्थिति में भारत को उचित जवाब देने की प्रतिबद्धता जताई, लेकिन पाकिस्तानी कार्रवाई का ब्योरा देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि भारत की ओर से कोई उल्लंघन किया जाता है, तो हम जवाब देंगे और हमारी प्रतिक्रिया भारतीय कार्रवाई पर निर्भर करेगी।

End of Feed