दुनिया

Pakistan Earthquake: नापाक मंसूबों वाले पाकिस्तान की डोली धरती; भूकंप से दहशत में लोग!

Pakistan Earthquake: बदहाल पाकिस्तान में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि पाकिस्तान में आज 21:58:26 (IST) पर रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया।

Image

पाकिस्तान में भूकंप के झटके किए गए महसूस

Photo : iStock

Pakistan Earthquake: बदहाल पाकिस्तान में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि पाकिस्तान में आज 21:58:26 (IST) पर रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि भूकंप की वजह से लोग दहशत में आ गए।

जमीन से 12 KM नीचे था भूकंप का केंद्र

इससे पहले पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में 12 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई थी। पाकिस्तान के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र ने बताया था कि भूकंप दोपहर करीब 12:31 बजे आया जिसका केंद्र रावलपिंडी से 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में जमीन के 12 किलोमीटर नीचे स्थित था।

पाकिस्तान में अक्सर आता है भूकंप

पिछली बार पंजाब के अटक, चकवाल और मियांवाली जिलों तथा आस-पास के इलाकों में महसूस किया गया था। भूकंप के झटके पेशावर, मर्दन, मोहमंद और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शबकदर में भी महसूस किए गए थे। पाकिस्तान में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। सबसे भयावह भूकंप साल 2005 में आया था जिसमें 74 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article