दुनिया

Pakistan Cylinder Blast: पाकिस्तान के लाहौर में सिलेंडर ब्लास्ट से 5 लोगों की मौत; अन्य 6 घायल

Pakistan Blast: पाकिस्तान के लाहौर में सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से एक तीन मंजिला इमारत ढह गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य छह घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक गैस सिलेंडर के फटने की वजह से धमाका हुआ जिससे पूरी इमारत में आग फैल गई।

Image

पाकिस्तान के लाहौर में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Pakistan Blast: पाकिस्तान के लाहौर में सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से एक तीन मंजिला इमारत ढह गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य छह घायल बताए जा रहे हैं। हादसा लाहौर के रावी रोड पर मंगलवार की देर रात एक दुकान में हुआ जिसके बाद पूरी इमारत में आग फैल गई।

ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत

अधिकारियों ने बताया कि एक गैस सिलेंडर के फटने की वजह से धमाका हुआ जिससे पूरी इमारत में आग फैल गई और धमाका इतना ज्यादा शक्तिशाली था कि तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हादसे के तत्काल बाद राहत एवं बचाव कर्मियों ने मलबे से घायलों को निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बचाव कर्मियों ने हादसे में मारे गए लोगों के शव बरामद किए और उन्हें शवगृह में रखवा दिया। आपातकालीन दल मलबा हटाने में जुटा हुआ है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि मलबे में अभी और लोग तो नहीं फंसे हुए हैं। इस बीच, पुलिस ने इलाके को सील कर दिया और सिलेंडर ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने में जुट गई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article