भारत-पाक तनाव कम करने के लिए अमेरिका भी हुआ एक्टिव, मार्को रुबियो करेंगे दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बात

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि वाशिंगटन कश्मीर की स्थिति के बारे में भारत और पाकिस्तान दोनों से संपर्क कर रहा है और उनसे तनाव नहीं बढ़ाने का अनुरोध कर रहा है।

Marco Rubio To Speak With India-Pak Foreign Ministers: पहलगाम हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने अमेरिका को भी चिंता में डाल दिया है। लगातार बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने दोनों देशों से संघर्ष को और नहीं बढ़ाने की अपील की है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस संबंध में आज या कल दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बात करने वाले हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत-पाक में तनाव चरम पर पहुंच गया है और पाकिस्तान को सख्त कार्रवाई का डर सता रहा है।

India pak

अमेरिका करेगा भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों से बात

मार्को रुबियो करेंगे भारत-पाक विदेश मंत्रियों से बात

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि वाशिंगटन कश्मीर की स्थिति के बारे में भारत और पाकिस्तान दोनों से संपर्क कर रहा है और उनसे तनाव नहीं बढ़ाने का अनुरोध कर रहा है। ब्रूस ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो के आज या कल पाकिस्तान और भारत के विदेश मंत्रियों से बात करने की उम्मीद है। वह अन्य देशों के नेताओं और विदेश मंत्रियों को इस मुद्दे पर दोनों देशों से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। ब्रूस ने कहा, जैसा कि मैंने बताया है कि हर दिन कदम उठाए जा रहे हैं। इस मामले में विदेश मंत्री भारत और पाकिस्तान में अपने समकक्षों से सीधे बात कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।

End of Feed