दुनिया

पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच पीएम मोदी का रूस दौरा रद्द, 9 मई को विक्ट्री डे परेड में मॉस्को नहीं जाएंगे

माना जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से चल रहे तनाव के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

Image

पीएम मोदी का रूस दौरा रद्द

PM Modi Russia Visit Cancelled: पाकिस्तान से तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी का रूस दौरा रद्द हो गया है। पीएम मोदी 9 मई को विक्ट्री डे परेड में मॉस्को नहीं जाएंगे। रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने आज यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से चल रहे तनाव के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। पीएम मोदी को विक्ट्री डे परेड में शिरकत करनी थी और पुतिन से भी उनकी अहम मुलाकात होनी थी।

पहली सीसीएस बैठक के बाद बड़े फैसले

मोदी सरकार लगातार सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक कर रही है। मंगलवार 29 अप्रैल को दूसरी सीसीएस बैठक में पहलगाम की घटना के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की गई। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की पहली बैठक 23 अप्रैल को हुई थी और इसमें पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी। सीसीएस को दी गई जानकारी में आतंकवादी हमले के सीमा पार संबंधों को उजागर किया गया। इसके बाद सरकार ने सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए सिंधु जल संधि को स्थगित रखने सहित कई बड़े फैसले लिए थे।

सेना को मिली पूरी आजादी

इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने एक बैठक की अध्यक्षता की जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों ने भाग लिया। सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमताओं में पूरा भरोसा जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों को भारत की प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय पर फैसला लेने की पूरी आजादी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article