पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान को मिला चीन का साथ, निष्पक्ष जांच की मांग का किया समर्थन

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चीन ने पाकिस्तान की ओर से की गई मांग का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच की वकालत की है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से रविवार को फोन पर बात कर समर्थन दिया है।

Pahalgam Terrorist Attack: चीन ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान की ओर से की गई मांग का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच की वकालत की है। लगातार पाकिस्तान की ओर से भी इसे लेकर दलील पेश की जा रही है। वह डिमांड कर रहा है कि इसकी जांच भारत-पाक नहीं बल्कि तीसरे पक्ष के तौर पर अंतरराष्ट्रीय समिति करे। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 निहत्थे लोगों की हत्या कर दी गई थी।

Pahalgam Attack

पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान को चीन का साथ मिला

आतंकवाद से लड़ना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है- वांग यी

जानकारी के अनुसार, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से रविवार को फोन पर बात कर समर्थन दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन, कश्मीर क्षेत्र में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और निष्पक्ष जांच की शीघ्र शुरुआत का समर्थन करता है। वह उम्मीद करता है कि दोनों पक्ष संयम बरतेंगे, एक-दूसरे की ओर बढ़ेंगे और तनाव कम करने के लिए काम करेंगे। वांग ने कहा कि आतंकवाद से लड़ना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है और चीन लगातार पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई का समर्थन करता है।

End of Feed