दुनिया

US Shooting: अमेरिका के विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी से हड़कंप, 1 छात्र की मौत; 6 अन्य घायल

US Shooting: उत्तरी कैरोलिना के एक विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए जिसके बाद रविवार को कॉलेज परिसर बंद करना पड़ा।

Image

उत्तरी कैरोलिना के एक विश्वविद्यालय में गोलीबारी में एक युवक की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

North Carolina University Shooting: अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना के एक विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए जिसके बाद रविवार को कॉलेज परिसर बंद करना पड़ा। विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी। कॉलेज ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी की यह घटना ‘एलिजाबेथ सिटी स्टेट यूनिवर्सिटी’ के परिसर में एक उत्सव के बाद हुई। बयान में कहा गया कि इस घटना में 24 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई जो कॉलेज का छात्र नहीं था और उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। उत्सव की चहल-पहल के बीच हुई गोलीबारी की घटना में तीन विद्यार्थियों समेत चार लोग घायल हो गए, वहीं दो अन्य छात्र भगदड़ जैसी स्थिति में जख्मी हो गए।

विश्वविद्यालय के पूरे परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा

बयान में कहा गया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। शिक्षण संस्थान ने पहले एक बयान में कहा कि विश्वविद्यालय इस घटना से बेहद दुखी है। विश्वविद्यालय ने एहतियात के तौर पर पूरे परिसर में गश्त बढ़ा दी। रविवार को बाद में परिसर के मध्य में विद्यार्थियों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article