बलूच विद्रोहियों के हमलों से तिलमिलाई मुनीर की सेना, बलूचिस्तान में बरपाया कहर, करीब 150 की मौत

बलूचिस्तान भर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे से अधिक समय से निलंबित हैं, जबकि सड़क यातायात बाधित है और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के तहत ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। आमतौर पर चहल-पहल से भरा रहने वाला क्वेटा रविवार को लगभग सुनसान पड़ा था।

Violence In Balochistan: बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों के हमलों से पाकिस्तान की सेना बौखला गई है और उसने बलूचिस्तान में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। आसिम मुनीर की सेना की जवाबी कार्रवाई में करीब 150 विद्रोहियों की मौत हुई है। पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने रविवार को बलूचिस्तान में सिलसिलेवार हमलों के पीछे के विद्रोहियों के साथ ही आम जनता पर भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। रॉयटर्स ने आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि हिंसा में कम से कम 31 नागरिक, 17 सुरक्षाकर्मी और 145 विद्रोही मारे गए हैं। इस अशांत प्रांत में हाल के वर्षों में हुए इन हमलों में सबसे घातक हमले हुए हैं, जिसके बाद इस्लामाबाद ने जवाबी कार्रवाई की कसम खाई है।

Baluchistan attack

बलूचिस्तान में सेना-विद्रोहियोंं की भिड़ंत

विद्रोहियों ने बैंकों, जेलों और सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

End of Feed