दुनिया

दक्षिण सूडान से विनाशकारी बाढ़ से त्राहिमाम, 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

South Sudan: दक्षिण सूडान के कई हिस्सों में भारी बारिश विनाशकारी बाढ़ का कारण बनी है। बाढ़ से करीब दस लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। ओसीएचए के अनुसार, दक्षिण सूडान अभूतपूर्व बाढ़ का सामना कर रहा है, पूर्वानुमानों में औसत से अधिक बारिश, युगांडा से नदी का प्रवाह और संभावित रूप से रिकॉर्ड तोड़ बाढ़ की भविष्यवाणी की गई है।

Image

दक्षिण सूडान

Photo : iStock

South Sudan: दक्षिण सूडान के कई हिस्सों में भारी बारिश विनाशकारी बाढ़ का कारण बनी है। बाढ़ से करीब दस लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण अब तक देश के 78 में से 42 काउंटियों में लगभग 2,71,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं। यह जानकारी मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (OCHA) ने शुक्रवार शाम को दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा में जारी एक अपडेट में दी।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि प्रभावित आबादी का 40 प्रतिशत उत्तरी बहर-अल- गजल और यूनिटी राज्यों से है। इसने भविष्यवाणी की है कि सितंबर और दिसंबर के बीच बाढ़ से 3.3 मिलियन लोग प्रभावित हो सकते हैं। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, यूएन एजेंसी कहा कि भारी बारिश और बाढ़ ने 15 प्रमुख आपूर्ति मार्गों को दुर्गम बना दिया है।

रिकॉर्ड तोड़ बाढ़ की भविष्यवाणी

ओसीएचए के अनुसार, दक्षिण सूडान अभूतपूर्व बाढ़ का सामना कर रहा है, पूर्वानुमानों में औसत से अधिक बारिश, युगांडा से नदी का प्रवाह और संभावित रूप से रिकॉर्ड तोड़ बाढ़ की भविष्यवाणी की गई है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, यह देश दुनिया भर में भूख से पीड़ित 18 हॉटस्पॉट में से एक है, जहां खाद्य सुरक्षा बिगड़ रही है।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article