'गलत सूचना फैलाने से पहले तथ्यों की करें पुष्टि...' भारत ने पाक के गलत दावों पर चीनी मीडिया को लताड़ा

Operation Sindoor: भारत के दूतावास ने बुधवार को चीनी मीडिया आउटलेट ग्लोबल टाइम्स को पाकिस्तान की सेना द्वारा भारतीय लड़ाकू विमान को मार गिराने की रिपोर्ट करने के लिए फटकार लगाई और ऐसी रिपोर्ट प्रकाशित करने से पहले तथ्यों और स्रोतों की पुष्टि करने की सलाह दी।

Operation Sindoor: चीन में भारत के दूतावास ने बुधवार को चीनी मीडिया आउटलेट ग्लोबल टाइम्स को पाकिस्तान की सेना द्वारा भारतीय लड़ाकू विमान को मार गिराने की रिपोर्ट करने के लिए फटकार लगाई और ऐसी रिपोर्ट प्रकाशित करने से पहले तथ्यों और स्रोतों की पुष्टि करने की सलाह दी। चीन में भारत के दूतावास ने एक्स पर कहा कि प्रिय global times news हम आपको सलाह देंगे कि इस तरह की गलत सूचना को आगे बढ़ाने से पहले अपने तथ्यों को सत्यापित करें और अपने स्रोतों की जांच करें।

India In China

भारत ने पाक के गलत दावों पर चीनी मीडिया को लताड़ा

एस जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई देशों से की बात

इससे पहले दिन में, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान और कतर के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा की। उन्होंने सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत के दृष्टिकोण पर जोर दिया और उनकी एकजुटता और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार सुबह 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के अंदरूनी इलाकों में आतंकी ठिकानों पर हमला किया।

End of Feed