फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका; ओहियो में अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, 5 घायल

US Firing: अमेरिका के ओहियो में सौंदर्य प्रसाधनों के एक गोदाम में मंगलवार रात हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। न्यू अल्बानी शहर के प्रवक्ता ने बताया कि एक व्यक्ति पर संदेह है और हम उसका पता लगाने और उसे हिरासत में लेने की कोशिश कर रहे हैं।

US Firing: अमेरिका के ओहियो में सौंदर्य प्रसाधनों के एक गोदाम में मंगलवार रात हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। न्यू अल्बानी शहर के प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है और संदिग्ध हमलावर संभवत: अब गोदाम में नहीं है।

Ohio Shooting

ओहियो गोलीबारी

न्यू अल्बानी पुलिस प्रमुख ग्रेग जोन्स ने रात 11 बजे से कुछ ही देर पहले हुई गोलीबारी को, निशाना साधकर किया गया हमला बताया। जोन्स ने कहा कि संदिग्ध अब आम जनता के लिए खतरा प्रतीत नहीं होता है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''एक व्यक्ति पर संदेह है और हम उसका पता लगाने और उसे हिरासत में लेने की कोशिश कर रहे हैं।''

End of Feed