अमेरिका खेल रहा डबल गेम! NYT का खुलासा- निज्जर की हत्या के बाद कनाडा को दी थी खुफिया जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2023, 12:49 PM IST

India Canada Issue: रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अमेरिका ने कनाडा को खुफिया जानकारी मुहैया करायी थी। हालांकि, ओटावा ने जो जानकारी जुटाई थी वह अधिक ठोस थी और उसके आधार पर ही उसने भारत पर आरोप लगाए हैं।

India Canada Issue: भारत-कनाडा विवाद के बीच सभी की नजरें अमेरिका के रुख पर टिकी हुई हैं। दूसरी ओर अमेरिका ने अब तक इस मामले में कोई स्टैंड नहीं लिया है, हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्री की ओर से यह जरूर कहा किया है कि अमेरिका इस विवाद को लेकर बेहद गंभीर है। इस बीच न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है।

India Canada issue

भारत कनाडा विवाद

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अमेरिका ने कनाडा को खुफिया जानकारी मुहैया करायी थी। हालांकि, ओटावा ने जो जानकारी जुटाई थी वह अधिक ठोस थी और उसके आधार पर ही उसने भारत पर आरोप लगाए हैं। यह खबर शनिवार को तब प्रकाशित हुई जब कनाडा में अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने पुष्टि की कि फाइव आइज के साझेदारों के बीच खुफिया जानकारी साझा की गयी थी।

End of Feed